हिमाचल प्रदेश की स्थिति व जिले और उनसे लगती सीमाएँ
शाब्दिक
अर्थ-
'हिमाचल' शब्द 'हिम' और 'अचल'
शब्दों से मिलकर बना
है| हिम का अर्थ
है 'बर्फ' और 'अचल' का
अर्थ है 'पर्वत' अर्थात
हिमाचल बर्फ का पर्वत
अथवा बर्फ से घिरा
पर्वत है|
स्थिति (भौगोलिक)-
हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमाचल पर्वत-शृंखला में बसा हुआ
है| हिमाचल 75o-47'-55"
तथा 79o-04'-20"
रेखांश पूर्व और 30o-22'-40"
तथा 33o-12'-40"
अक्षांश उत्तर के मध्य स्थित
है| हिमाचल प्रदेश की सीमाएँ 1170 किमी.है, जो दक्षिण
में हरियाणा और उत्तर प्रदेश,उत्तर में जम्मू-कश्मीर
से, पश्चिम में पंजाब से, पूर्व में
तिब्बत (चीन), तथा दक्षिण-पूर्व
में उत्तराखंड से लगती है|
हिमाचल प्रदेश की चौड़ाई 270 किमी.
है|
अन्य
देशों/राज्यों की सीमा को
स्पर्श करने वाले हिमाचल प्रदेश के जिलें
हैं-
1. चीन
(तिब्बत)-किन्नौर और लाहौल-स्पीति
(200 किमी.लंबी सीमा रेखा)
2. उत्तराखंड-किन्नौर, शिमला, सिरमौर (सर्वाधिक)
3. हरियाणा-सोलन,सिरमौर 5. जम्मू कश्मीर- चम्बा, काँगड़ा
4. पंजाब-सोलन, बिलासपुर, ऊना, काँगड़ा, चम्बा 6. उत्तर प्रदेश- सिरमौर|
नोट: 1. पंजाब
राज्य की सीमा हिमाचल
प्रदेश सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती
है|
2. हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा और
मण्डी जिले सर्वाधिक 6 जिलों
की सीमाओं को स्पर्श करते
हैं जबकि चम्बा और
सिरमौर न्यूनतम 2 जिलों की सीमाओं को
स्पर्श करते हैं|
क्षेत्रफल
और जनसंख्या-
हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल
55,673 वर्ग किमी. है| यह भारत
के क्षेत्रफल का 1.7% है| क्षेत्रफल की
द्रष्टि से हिमाचल प्रदेश
देश के 29 राज्यों में (तेलंगाना निर्माण
के बाद) 18वें स्थान पर
है| हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 2011 की
जनगणना के अनुसार 68,56,509 है|
यह देश की जनसंख्या
का 0.57% है| यहाँ यह
बात उल्लेखनीय है कि 2001 में
हिमाचल प्रदेश कि जनसंख्या देश
का 0.59% थी अर्थात 2011 में
इसमें गिरवट आई है| जनसंख्या
कि द्रष्टि से 29 राज्यों में हिमाचल प्रदेश
21वें स्थान
पर है| हिमाचल प्रदेश
ओवरऑल (29 राज्य +7 केंद्रशासित =36) 22वें स्थान पर
है क्योंकि दिल्ली जो कि राज्य
नहीं है उनकी जनसंख्या
हिमाचल प्रदेश से अधिक है|
हिमाचल प्रदेश का गठन-
हिमाचल प्रदेश
का गठन 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों
को मिलाकर किया गया| 1948 से
1951 तक हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त क्षेत्र था| 1951 से लेकर 1956 तक
हिमाचल प्रदेश 'ग' श्रेणी का
राज्य बनाया गया| 1956 से 1971 तक हिमाचल प्रदेश
को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया| अंततः 25 जनवरी,
1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान
किया गया और यह
देश का 18वां राज्य
बना|
हिमाचल प्रदेश की नदियाँ-
हिमाचल प्रदेश ने मुख्यतः 5 नदियाँ
चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना बहती
है, जिसमें से सतलुज हिमाचल
प्रदेश की सबसे लम्बी
तथा यमुना हिमाचल प्रदेश की 5 नदियों में
से सबसे छोटी नदी
मानी जाती है| जल-संग्रहण अर्थात जल-घनत्व के आधार पर चिनाब हिमाचल प्रदेश की सबसे
बड़ी नदी है|
हिमाचल प्रदेश के जिले-
हिमाचल
प्रदेश में 12 जिले हैं तथा प्रत्येक जिले का अपना महत्व है| जनसंख्या के आधार पर काँगड़ा
जिले सबसे बड़ा है तो क्षेत्रफल के आधार पर लाहौल-स्पीति| सिरमौर हिमाचल प्रदेश का सबसे
दक्षिणी जिला है तो किन्नौर पूर्वी, चम्बा व लाहौल-स्पीति उत्तर में स्थित हैं तथा
कुल्लू व मण्डी मध्य में सिथत हैं| हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना व काँगड़ा हिमाचल प्रदेश
के पश्चिम भाग में स्थित हैं|
हिमाचल प्रदेश की स्थिति व जिले से संम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- सिरमौर जिले के साथ किस राज्य की सीमा लगती है...उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश के कौन-से ज़िलों की सीमा हरियाणा राज्य से लगती है...सिरमौर और सोलन
- हिमाचल प्रदेश हरियाणा राज्य के किस दिशा में स्तिथ है... उत्तर दिशा में
- किस जिले का मुख्यालय शिमला में सबसे अधिक दूरी पर स्तिथ है...लाहौल-स्पिति का
- नाहन शहर हिमाचल प्रदेश के किस भाग में स्तिथ है...दक्षिण
- हिमाचल प्रदेश हिमालय मे कहाँ सिथत है...पश्चिम हिमालय में
- हिमाचल प्रदेश कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग कितने प्रतिशत जनजातीय क्षेत्र में आता है...40%
- हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले का क्षेत्रफल लगभग कितने वर्ग किलोमीटर है...5739 वर्ग किलोमाटर
- हिमाचल प्रदेश के.............जिले को जम्मू कश्मीर राज्य की सीमाए स्पर्श करती हैं...चम्बा
- हिमाचल प्रदेश की तिब्बत के साथ लगती अन्तराष्ट्रीय सीमा रेखा की लम्बाई है...200 किलोमीटर
- हिमाचल प्रदेश की सीमा जो जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा और उत्तराखंड के साथ लगती है, उसकी कुल लम्बाई कितनी है...970 किलोमीटर
- हिमाचल प्रदेश की चौड़ाई (काँगड़ा से किन्नौर तक)कितनी है...270 किलोमाटर
- किन-किन जिलों की सीमा तिब्बत से लगती है...किन्नौर और लाहौल-स्पीति
- किन्नौर के अलावा किस जिले की सीमा तिब्बत से लगती है...लाहौल-स्पीति
- हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिला किन पांच जिलों से गिरा है...लाहौल स्पीति,किन्नौर,शिमला,मंडी,काँगड़ा
- किस जिले की सीमा पंजाब से जुडी हुई नहीं है...सिरमौर
- किस जिले की सीमा जम्मू कश्मीर राज्य को स्पर्श नहीं करती...काँगड़ा
- हिमाचल के कौन-से जिले की सीमा सिरमौर, उत्तराखंड,सोलन और मंडी के साथ लगती है...शिमला
- हिमाचल प्रदेश से कितने राज्यों की सीमा जुडी हुई हैं...5
- हिमाचल प्रदेश के उत्तर में कौन-सा राज्य स्थित है...जम्मू व् कश्मीर
- कौन-सा राज्य जम्मू कश्मीर का दक्षिणी पड़ोसी है...हिमाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश के दक्षिण में यह राज्य स्थित है...हरियाणा
- हिमाचल के पूर्व में कौन-सा सीमावर्ती राष्ट्र है...तिब्बत (चीन)
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले की सीमा पंजाब के रोपड़ जिले से लगती है...बिलासपुर
- कौन-से हिमाचल प्रदेश के जिले की सीमा सर्वाधिक जेलों से जुडी हुई है...मंडी
- हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्र (क्षेत्रफल) का लगभग कितना प्रतिशत लाहौल-स्पीति जिले में पड़ता है...24.85%


No comments:
Post a Comment