वर्षा
वर्षा-
हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष 1600 मिमी.वर्षा होती है| हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष सबसे कम वर्षा स्पीति में केवल 50 मिमी. होती है| लाहौल-स्पीति प्रदेश का सबसे शुष्क जिला है| यहाँ प्रतिवर्ष 500 मिमी.वर्षा होती है| प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा काँगड़ा के धर्मशाला में होती है| यहाँ प्रतिवर्ष औसतन 3400 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है| वर्ष 2017- वर्ष 2017 में जून से सितम्बर के बीच सर्वाधिक वर्षा काँगड़ा (1632 मिमी) में और सबसे कम वर्षा लाहौल-स्पीति (138 मिमी) में दर्ज की गई| इस दौरान हिमाचल प्रदेश में 717 मिमी.औसत वर्षा दर्ज की गई| वर्ष 2017 में सामान्य वर्षा की तुलना में मानसूनी वर्षा 15% कम हुई| अक्टूबर से दिसम्बर, 2017 के बीच सर्वाधिक वर्षा काँगड़ा में (83 मिमी.) और सबसे कम वर्षा सिरमौर में (23 मिमी) दर्ज की गयी है|
हिमाचल प्रदेश में वर्ष से संबन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- हिमाचल प्रदेश में सबसे आर्द्र स्थान कौन-सा है...धर्मशाला (3400 मि.मी.)|
- हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में भरपूर वर्षा होती है...काँगड़ा और चम्बा|
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 2014 में मानसून बाद के सत्र में (अक्टूबर से दिसम्बर) सबसे अधिक वर्षा हुई...सोलन|
- किस जगह सबसे कम वर्षा होती है...काजा|
- हिमाचल प्रदेश के कौन-से क्षेत्र में विविध प्रकार की फसलें उगाने की द्रष्टि से पर्याप्त वर्षा होती है...चम्बा और काँगड़ा|
- हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है...धर्मशाला|
- हिमाचल प्रदेश का (सबसे कम वर्षा वाला) शुष्कतम क्षेत्र है और यह ठंडा मरुस्थल कहलाता है...स्पीति
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में उच्चतम वर्षा होती है...काँगड़ा|
- हिमाचल प्रदेश में कौन-से स्थल पर सबसे कम वर्षा होती है...स्पीति|
- हिमाचल प्रदेश में वर्षा का औसत क्या है...1600 मिमी|
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है...लाहौल-स्पीति|


No comments:
Post a Comment