मानव भूगोल एवं जननांकीय आँकड़े हिमाचल प्रदेश - DIGITAL CLASSES BY MR BLOTRA

Breaking

Friday, 26 June 2020

मानव भूगोल एवं जननांकीय आँकड़े हिमाचल प्रदेश



मानव भूगोल एवं जननांकीय आँकड़े



मानव भूगोल एवं जननांकीय आँकड़े हिमाचल प्रदेश





(i) हिमाचल प्रदेश की जनगणना (2011) के आँकडें





  • हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 1901 में 19,20,294 से बढ़कर 1951 में 23,85,981 और 1971 में बढ़कर 34,60,434 हो गई| वर्ष 2011 में हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 68,64,602 हो गई| हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या में 1901 से 1911 के बीच 1.22% की गिरावट दर्ज की गई| हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या में सर्वाधिक 23.71% की वृध्दि 1971 से 1981 के बीच दर्ज की गई| हिमाचल प्रदेश का लिंग अनुपात सबसे कम 1901 में 884 दर्ज किया गया जो 1951 में बढ़कर 912 और 1971 में बढ़कर 958 हो गया| वर्ष 2011 में हिमाचल प्रदेश का लिंग अनुपात 972 है| हिमाचल प्रदेश का जनघनत्व 1901 में 34 से बढ़कर 2011 में 123 हो गया है|



जनसंख्या एवं दशकीय वृद्धि दर-







  • लाहौल-स्पीति की जनसंख्या में (2001-2011) पिछले दशक में -5.0% की गिरावट दर्ज की गई| उनकी जनसंख्या 2001 में 33,244 से घटकर 2011 में 31,569 रह गई है|

  • हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या (2011 जनगणना के अनुसार) - 68,64,602

  • पुरुष जनसंख्या - 34,81,873

  • महिला जनसख्या - 33,82,729

  • हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या भारत की जनसंख्या का 0.57% रह गई है (2001 में 0.59% थी|)

  • सर्वाधिक जनसंख्या - काँगड़ा जिला (15,10,075)

  • हिमाचल प्रदेश की दशकीय वृध्दि (2001-2011 के बीच) - 12.94%

  • सर्वाधिक दशकीय वृध्दि वाला जिला-ऊना (16.26%)

  • 22.0% के साथ काँगड़ा जिला हिमाचल प्रदश की जनसंख्या में सबसे ज्यादा योगदान देता है|

  • 0.46% के साथ लाहौल-स्पीति का हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या में न्यूनतम योगदान 2011 की जनगणना में रहा है|





लिंग अनुपात और शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) (2011)-





  • लिंग अनुपात 2011 जनगणना के अनुसार-972

  • सर्वाधिक लिंग अनुपात वाला जिला - हमीरपुर, 1095 (2001 से 7 कम)

  • सबसे कम लिंग अनुपात वाला जिला - 819 किन्नौर

  • लिंग अनुपात में सर्वाधिक वृध्दि दर्ज करने वाला जिला - लाहौल-स्पीति 903 (2001 में 802 थी) (+101 वृध्दि)

  • 0-6 वर्ष हिमाचल प्रदेश का लिंग अनुपात-909 (2001 से 13 अधिक)

  • 0-6 वर्ष के लिंग अनुपात में लाहौल-स्पीति 1033 लिंग अनुपात के साथ न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि भारत के 640 जिलों में प्रथम स्थान पर है|

  • ऊना जिले का शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) 2011 में न्यूनतम (875) था|

  • हिमाचल प्रदेश की कुल शिशु जनसंख्या 7,77,898 है जो कुल जनसंख्या का 11.33% है|





साक्षरता और जनसंख्या घनत्व (2011)-





  • हिमाचल प्रदेश की साक्षरता 2011 में-82.80%

  • हिमाचल प्रदेश की पुरुष साक्षरता (2011 में)-89.53%

  • हिमाचल प्रदेश की महिला साक्षरता दर (2011 में)75.93%

  • 2011 में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला- हमीरपुर 88.15%

  • 2011 में सबसे कम साक्षरता वाला जिला- चम्बा 72.17%

  • 2011 में हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व- 123 (2001 से 14 अधिक)

  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला 2011 में- 407 हमीरपुर

  • सबसे कम जनसंख्या वाला जिला 2011 में-लाहौल-स्पीति (2)





(ii) लिंग अनुपात





  • लिंग अनुपात- हिमाचल प्रदेश का लिंग अनुपात 2011 में 972 स्त्रियाँ प्रति हजार पुरुष है| भारत का लिंग अनुपात 2011 में 940 है| हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में यह लिंग अनुपात 986 तथा शहरी क्षेत्रों में 881 स्त्रियाँ प्रति हजार पुरुष हैं| सर्वाधिक लिंग अनुपात हमीरपुर (1095) जिले में है| उसके बाद क्रमशः काँगड़ा (1012) और मंडी (1007) का स्थान आता है| चम्बा (986), बिलासपुर (981) तथा ऊना (976) का लिंग अनुपात भी राज्य औसत से अधिक है| किन्नौर जिले का लिंग अनुपात न्यूनतम (819) है| सोलन (880), सिरमौर (918), शिमला (915), लाहौल-स्पीति (903) और कुल्लू (942) जिले का लिंग अनुपात राज्य औसत से कम है|







  • बाल (0-6 वर्ष) लिंग अनुपात- हिमाचल प्रदेश का बाल लिंग अनुपात 2011 में 909 है जो राष्ट्रीय स्तर पर 914 है| हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र का बाल लिंग अनुपात 912 तथा शहरी क्षेत्र का बाल लिंग अनुपात 881 है| लाहौल-स्पीति (1033) जिले का बाल लिंग अनुपात सर्वाधिक तथा ऊना (875) जिले का बाल-लिंग अनुपात न्यनूतम है|





(iii) हिमाचल प्रदेश में शहरीकरण


हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या 6,76,050 (89.97%)  है, जबकि शहरी जनसंख्या 6,88,552 (10.03%)  है | हिमाचल प्रदेश में सबसे कम शहरी जनसंख्या निवास करती है| सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या शिमला जिले में 2,01,351 (24.74%)  है| सबसे अधिक ग्रामीण जनसंख्या काँगड़ा में 14,23,794 (94.29%)  है| लाहौल-स्पीति और किन्नौर की शत-प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण है|


(iv) साक्षरता दर-





  • औसत साक्षरता दर- हिमाचल प्रदेश में 82.80% लोग पढ़े-लिखे हैं जिनमें से स्त्रियों की साक्षरता दर 75.93% तथा पुरुषों की साक्षरता दर 89.53% है| जबकि राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता दर में हिमाचल प्रदेश का पुरे भारतवर्ष में 11वां स्थान तथा राज्यों में साक्षरता की द्रष्टि से 5वां स्थान है| केरल, मिजोरम, गोवा तथा त्रिपुरा प्रथम चार साक्षर राज्य हैं जबकि हिमाचल प्रदेश का 5वां स्थान है| चम्बा जिले की साक्षरता दर की राष्ट्रीय औसत से नीचे है| हिमाचल प्रदेश के चम्बा में साक्षरता दर 72.17% जिसमें पुरुष वर्ग 82.59% तथा स्त्री वर्ग 61.67% साक्षर हैं परन्तु ये भी भारत वर्ष की साक्षरता दर के बराबर ही है| जबकि हिमाचल प्रदेश के बाकि जिले राष्ट्रीय साक्षरता दर के औसत से अधिक साक्षर हैं|







  • सर्वाधिक साक्षर जिले- हमीरपुर जिले का पुरुष एवं स्त्रियों की साक्षरता दर में प्रथम स्थान है| हमीरपुर जिले में 88.15% लोग पढ़े-लिखे हैं जो सर्वाधिक पढ़ा-लिखा जिला है| यहाँ पर पुरुष साक्षरता दर (94.36%) तथा स्त्रियों की साक्षरता दर 82.62% हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक है|



  • कम साक्षरता दर वाले जिले- चम्बा जिला की कुल साक्षरता दर पुरुष एवं महिला वर्ग में सबसे कम है| यहाँ पर कुल साक्षरता दर 72.17% है| यहाँ पर पुरुषों में यह साक्षरता दर 82.59% तथा महिलाओं में 61.67% है जो सब जिलों में सबसे कम है|                 




मानव भूगोल एवं जननांकीय आँकड़े  से संबन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 







  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले का लिंगानुपात सबसे अधिक है ...हमीरपुर 

  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक साक्षरता दर है...हमीरपुर 

  • हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों का क्षेत्रफल दो हजार वर्ग किमी. से कम है...चार (हमीरपुर, बिलासपुर,ऊना,सोलन)

  • हिमाचल प्रदेश में 2001 की जनगणना के अनुसार लिंग अनुपात कितना है...970 (968 संशोधित)

  • किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों की जनसंख्या हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत है...1.69% (1.23 + 0.46) (वर्तमान में) 

  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या पाई जाती है...चम्बा 

  • हिमाचल प्रदेश में औसत जीवन प्रत्याशा दर कितनी है...67 वर्ष 

  • 2001 में हिमाचल प्रदेश का जनघनत्व कितना था...109 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले की महिला साक्षरता दर सबसे कम है...चम्बा 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले के लिंगानुपात में सर्वाधिक गिरावट आई है...किन्नौर 851 से घटकर 818 

  • हिमाचल प्रदेश की 2011 में साक्षरता दर थी...82.80%

  • हिमाचल प्रदेश का 2011 में लिंग अनुपात क्या है...972 

  • हिमाचल प्रदेश में कितने आबाद गाँव है...17,495 

  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले का बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ष) सबसे कम था (2011 में)...ऊना 

  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चार जिलों का जनघनत्व राज्य औसत (123) से कम था| तीन जिले हैं लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा| चौथा जिला कौन-सा है...कुल्लू 

  • हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों का 2011 में जनसंख्या घनत्व 123 में अधिक है...8 जिलों का 

  • सबसे कम जनजातीय जनसंख्या किस जिले में है...हमीरपुर   

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले का लिंगानुपात सबसे कम है...किन्नौर 

  • जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर.........................83.78% 

  • जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश का लिंगानुपात...............महिलाएं प्रति 1000 पुरुष है...974 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है...123 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में शहरी परिवारों (हाउसहोल्डज) की संख्या सर्वाधिक है...शिमला 

  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001-2011) नकारात्मक दर्ज की गई है...लाहौल-स्पीति 

  • हिमाचल प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का लिंग अनुपात कितना है...1062 

  • ऊना जिले की दशकीय जनसंख्या वृध्दि दर (2001-2011) कितनी थी...16.3% 

  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 2001 से 2011 के बीच सर्वाधिक जनसंख्या वृध्दि दर की गई...ऊना 

  • सोलन जिले की दशकीय जनसंख्या वृध्दि दर (2001-2011) कितनी थी...15.9% 

  • हिमाचल प्रदेश की दशकीय जनसंख्या वृध्दि दर (2001-2011) कितनी है...12.9% 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक है...हमीरपुर 

  • किस जिले के जनघनत्व के वर्ष 2001 से लेकर 2011 तक कोई बदलाव नहीं आया है...लाहौल-स्पीति 

  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले का बाल लिंग अनुपात 2011 में न्यूनतम था...ऊना 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की पुरुष साक्षरता दर किस जिले में न्यूनतम थी...चम्बा 

  • 2011 की जनगणना के आँकड़ों के आधार पर हिमाचल प्रदेश के निम्नलिखित जिलों का जनसंख्या के घनत्व के (घटते कर्म में) सही क्रम पहचानिए...ऊना, बिलासपुर, सोलन, मंडी 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार देश में हिमाचल प्रदेश का स्थान है...21वां 

  • निम्न में से किस जिले का क्षेत्रफल न्यूनतम है...मंडी

  • निम्न में से किस जिले का जनसंख्या घनत्व न्यूनतम है...कुल्लू 

  • निम्न में से सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल अनुपात) कौन-सा है...शिमला 

  • चीफ कमिश्नर प्रान्त के रूप में 1948 ई. में हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल था...27 हजार 108 वर्ग किमी

  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता की दर सबसे कम है...चम्बा 

  • किन्नौर और लाहौल-स्पीति के आलावा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम है...काँगड़ा 

  • 1951 में हिमाचल प्रदेश में महिला साक्षरता का प्रतिशत कितना था...2% 

  • हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल है...55673 वर्ग किलोमीटर

  • जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश में जनसंख्या का घनत्व है...123 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.

  • हिमाचल प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है...लाहौल-स्पीति 

  • प्रदेश के किस जिले में अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है...चम्बा 

  • सबसे अधिक जनसंख्या हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है...काँगड़ा

  • क्षेत्रफल के आधार पर हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है...हमीरपुर 

  • 2001-2011 के दशक में हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जनसंख्या वृध्दि दर सबसे अधिक दर्ज की गई...ऊना 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार  किस जिले में लिंगानुपात सबसे अधिक है...चम्बा 

  • हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है...हमीरपुर 

  • 2011 की जनगणना आँकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या कितनी है...68,56,509 

  • क्षेत्रफल की द्रष्टि से सबसे बड़ा जिला है...लाहौल-स्पीति




No comments:

Post a Comment